गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अहमदाबाद में कोविड-19 महामारी के प्रबंधन की सराहना की है और सुझाव दिया है कि शहर में उठाए गए कदमों को आदर्श के रूप में शेष भारत और अन्य देशों में लागू किया जाना चाहिए. सरकार ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने अहमदाबाद में कोविड-19 प्रबंधन की सराहना की है.
जैसलमेर से आगे पाकिस्तान, दूसरी ओर गुजरात, कहां जाएंगे कांग्रेस विधायक : BJP प्रदेशाध्यक्ष
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राज्य सरकार के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने सुझाव दिया है कि अहमदाबाद में महामारी के नियंत्रण और उपचार के लिए ‘धनवंतरी रथ', ‘104 बुखार हेल्पलाइन' और ‘संजीवनी वैन' जैसी पहल और निजी अस्पतालों की सक्रिय सहभागिता को बतौर नजीर भारत के अन्य शहरों और विदेश में अपनाया जाना चाहिए.
इस बीच गुजरात में कोरोना वायरस जांच की संख्या में भी वृद्धि हुई है. सरकार के अनुसार अप्रैल में 64,007 लोगों की जांच हुई थी जो जुलाई में बढ़कर 3,91,114 हो गई. सरकार के अनुसार, यह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) द्वारा सुझाए गए आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है.
प्राइवेट अस्पताल का 'बड़ा' बिल देख COVID-19 पीड़ित व्यवसायी ने दफ्तर को बना डाला मुफ्त अस्पताल
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात में ठीक होने वाले मरीजों की दर 73.09 प्रतिशत है जो कि अन्य राज्यों से कहीं अधिक है. विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 3.97 प्रतिशत रह गई है. गुजरात में 31 जुलाई तक कुल 7,64,777 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 3,91,114 नमूनों की जांच जुलाई में की गई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं