कोरोना (Covid-19) से होने वाली मौत से वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) 98 फीसदी तक सुरक्षा दे सकती है. केंद्र सरकार (Central Govt) ने पंजाब में पुलिसकर्मियों (Punjab Police) पर की गई स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक (Covid-19 Vaccine Both Dose) बीमारी से होने वाली मौत (Corona Death) से लगभग 98 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती हैं. कोविड वैक्सीन की एक खुराक बीमारी से लगभग 92 प्रतिशत तक की सुरक्षा प्रदान करती है. कोविड वैक्सीन पर यह स्टडी पंजाब सरकार के सहयोग से पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ (PGI) द्वारा किया गया है.
भारत में पिछले 24 घंटे में 44,111 कोरोना केस, एक्टिव केस 97 दिनों में सबसे कम
अध्ययन के आंकड़ों को साझा करते हुए, NITI Aayog के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि 4,868 पुलिसकर्मियों को टीका नहीं लगाया गया था और उनमें से 15 की मौत कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुई, जो प्रति हजार 3.08 है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
35,856 पुलिसकर्मियों में से कोविड टीके की एक खुराक दी गई थी, जिनमें से 9 की मौत हो गई, जो कि 0.25 प्रति हजार है. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुल 42,720 पुलिसकर्मियों को टीके की दोनों खुराकें मिलीं और उनमें से दो की ही मौत हुई, जो कि प्रति हजार 0.05 फीसद है.
वीके पॉल ने कहा, "पुलिसकर्मी उच्च जोखिम वाले समूह में आते हैं. इन संख्याओं से, हमें पता चलता है कि कोविड टीके की एक खुराक बीमारी से मौत के पर्ति 92 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती है जबकि दोनों खुराक 98 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती है."
कोवैक्सीन 77.8% प्रभावी, भारत बायोटेक ने फेज 3 ट्रायल अंतिम डेटा के आधार पर किया दावा
उन्होंने कहा, "इस तरह की स्टडी और उनके नतीजे दर्शाते हैं कि टीकाकरण गंभीर बीमारी और मौत के खतरे को खत्म करता है. इसलिए टीकों में विश्वास रखें क्योंकि वे प्रभावी हैं और टीकों को अपनाया जाना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं