विज्ञापन
This Article is From May 26, 2021

कोविड-19: दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 2% से आया नीचे, एक दिन में 1491 नए मामले

दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, बुधवार को संक्रमण दर 2 फीसदी से कम दर्ज की गई.

कोविड-19:  दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 2% से आया नीचे, एक दिन में 1491 नए मामले
एक्टिव मामलों की संख्या 20,000 के नीचे पहुंची, 6 अप्रैल के बाद सबसे कम
नई दिल्ली:

दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, बुधवार को संक्रमण दर 2 फीसदी से कम दर्ज की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1.93 फीसदी रही. यह 27 मार्च के बाद सबसे कम दर है. ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1491 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 130 मरीजों की मौत हुई है. मौत का आंकड़ा भी 15 अप्रैल के बाद सबसे कम दर्ज किया गया है, मृत्यु दर घटकर 1.67 फीसदी पर आ गई है. 

Read Also; दिल्ली में ब्लैक फंगस के मामले 620 हुए, CM केजरीवाल ने दिया इंजेक्शन की कमी का हवाला

वहीं 6 अप्रैल के बाद पहली बार एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार से कम हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में इस वक्त 19,148 मरीज उपचाराधीन हैं, यानी कि इन मरीजों का इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर डॉक्टरों के दिशा-निर्देशों के तहत होम आइसोलेशन में हैं. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की दर 1.34 फीसदी दर्ज की गई है. 

Read Also; यूपी में वैक्सीन के कॉकटेल पर मचा बवाल: पहली डोज 'कोविडशील्ड' तो दूसरी 'को-वैक्सीन', दहशत में ग्रामीण

दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 14,21,477 हो गए हैं, वहीं मृतकों की कुल संख्या 23,695 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 3952 संक्रमण मुक्त होने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद रिकवरी रेट 96.98 फीसदी हो गई है, वहीं इस खतरनाक वायरस के प्रकोप से मुक्त होने वालों की कुल तादाद 13.78 लाख हो चुकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Cases, Coronavirus Cases Today, Delhi Corona Active Cases, Lockdown In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com