विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Cases in India Updates: कोरोना संकट (Coronavirus) को लेकर देश में 55 दिन जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है. अब यहां कुल 1 लाख 11 मामले सामने आ चुके हैं. इस तरह से एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है. बता दें कि देश में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. इससे पहले सोमवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 3,029 हो गई और संक्रमण के कुल मामले 96,169 पर पहुंच गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 5,242 मामले सामने आए. मंत्रालय ने बताया कि देश में 56,316 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 36,823 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है. सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अब तक 38.29 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं.” मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi​ :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Outbreak, Coronavirus Pandemic, Coronavirus, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com