आंध्र प्रदेश में मंगलवार को 9,747 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,76,33 हो गई है. सबसे अधिक नये मामले पूर्वी गोदावरी, अंतपुरामु और कर्नूल जिले में आए हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में और 67 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है जबकि 9,953 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. वहीं राज्य में 21,75,070 नमूनों की जांच के साथ संक्रमण दर में और वृद्धि हुई है और यह 8.11 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है. आंध्र प्रदेश में प्रति दस लाख आबादी पर 40,732 नमूनों की जांच हुई है.
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 95,625 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 1,604 लोगों की मौत हुई है. आंध्र प्रदेश में इस समय 79,104 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं. बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार हुआ है और यह 54.23 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, मृत्युदर में भी वृद्धि हुई है और यह 0.91 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है. राज्य सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले में 1,371 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके अलावा अंतपुरामु में 1,325 और कर्नूल में 1,016 नये मामले सामने आए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
COVID-19 : WHO की अधिकारी ने कहा- भारत में कोरोना टेस्ट की दर दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम
बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी गोदावरी के बाद कर्नूल दूसरा जिला है जहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 हजार से अधिक है. सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे में जिन 67 लोगों की मौतें हुई हैं उनमें गुंटूर में 12, कृष्णा में नौ , कर्नूल में आठ ,चित्तूर-नेल्लोर-पूर्वी गोदावरी में सात-सात, अनंतपुरामु-श्रीकाकुलम में छह-छह मौतें शामिल हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के 7,760 नये मामले सामने आना एक दिन में सामने आने वाले नये मामलों में क्रमिक कमी दिखाता है. उन्होंने बताया कि 12,326 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,99,356 हो गई. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 1,42,151 है.
VIDEO: देश में COVID-19 के 5.86 लाख एक्टिव केस : स्वास्थ्य मंत्रालय
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं