विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

कोरोना वायरस : बीते 10 दिन में नए मरीजों की संख्या 11.40% की दर से बढ़ी

20 जून को पॉजिटिविटी दर 7.64% था. इसके बाद 21 जून को 8.08%, 22 जून को 10.34%, 23 जून को 7.97%, 24 जून को 7.42%, 25 जून को 8.14%, 26 जून को 8.02%, 27 जून को 8.41% और 29 जून को 11.40% पॉजिटिविटी रेट रहा. 

कोरोना वायरस : बीते 10 दिन में नए मरीजों की संख्या 11.40% की दर से बढ़ी
कोरोनावायरस के 10 दिन के पॉजिटिविटी रेट में देखी गई वृद्धि.
नई दिल्ली:

पिछले 10 दिनों में कोरोनावारस संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 20 जून से लेकर 29 जून तक कोरोना संक्रमितों की दर में लगातार वृद्धि देखी गई है. 20 जून को पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) यानी कि परीक्षण करने के बाद लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की दर 7.64% थी, जो 29 जून को बढ़ कर 11.40% हो गई. 20 जून से लेकर 29 जून तक कोरोना संक्रमितों की दर में वृद्धि देखी गई है. 

20 जून को पॉजिटिविटी दर 7.64% था. इसके बाद 21 जून को 8.08%, 22 जून को 10.34%, 23 जून को 7.97%, 24 जून को 7.42%, 25 जून को 8.14%, 26 जून को 8.02%, 27 जून को 8.41% और 29 जून को 11.40% पॉजिटिविटी रेट रहा. 

बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,459 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की कोरोनावायरस के कारण जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 3,21,723 मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं. इसी के साथ रिकवरी रेट 58.67 प्रतिशत पहुंच गया है. 

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 19,500 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5.48 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5,48,318 पहुंच गई है और इस वायरस से अब तक 16,475 लोगों की मौत हो गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Positivity Rate, Positivity Rate Of 10 Days
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com