अमेजोन (Amazon) ने सरकार के उस कदम का स्वागत किया है जिसके तहत ई-कॉमर्स फर्मों को लॉकडाउन-4 (Lockdown 4) में कंटेंनमेंट जोन के बाहर सभी जगहों पर गैर-जरूरी के रूप में चिन्हित सामान (Delivery Of Non-Essentials) की डिलीवरी करने की अनुमति दी गई है. इस ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा है कि इससे पर्याप्त ऐहतियात औैर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उसे उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि गैर जरूरी सामान की इस श्रेणी में मोबाइल, टीवी आदि शामिल हैं.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "इससे हमारे बाज़ार के 6 लाख खुदरा विक्रेताओं और MSME को फ़ायदा और आर्थिक गतिविधियों को अधिक व्यापक रूप से पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी. हम इसे सरकार के लिए एक विस्तारित साझेदार बनने का अवसर के तौर पर देख रहे हैं क्योंकि यह आजीविका बनाने के साथ-साथ जीवन को बचाने के लिए संतुलित है. हम व्यापार और रोजगार के अवसर पैदा करते हुए अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी ने पहले कहा था कि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वायरस महामारी का सबसे ज्यादा असर इसके कारोबार पर देखा गया है. सरकार ने लॉकडाउन-4 के लिए नए दिेशानिर्देश जारी करते हुए ई-कॉमर्स फर्मों के लिए छूट की घोषणा की. देश में लॉकडउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है.जिसे तीसरी बार बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सरकार ने रविवार को कहा था कि ई-कॉमर्स कंपनियां कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी क्षेत्रों में आवश्यक और गैर-जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी कर सकती हैं, जिसमें रेड जोन भी शामिल हैं. ई-कॉमर्स कंपनियों को पहले लॉकडाउन के तीसरे चरण में गैर-आवश्यक वस्तुओं को केवल ग्रीन और ऑरेज जोन में डिलीवर करने की इजाजत दी गई थी. पूरे देश में ऑनलाइन बिक्री पहले की तरह प्रतिबंधित रहेगी, जहां केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं