विज्ञापन
6 years ago

Coronavirus Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 6,387 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 170 लोगों की मौत हुई. इसके साथ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,51,767 पर पहुंच गए तथा संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 4,337 हो गई. मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 83,004 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 64,425 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘करीब 42.45 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.' कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. मंगलवार सुबह से जिन 170 लोगों की मौत हुई है उनमें से 97 महाराष्ट्र में, 27 गुजरात में, 12 दिल्ली में, नौ तमिलनाडु में, पांच-पांच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, तीन राजस्थान में, एक-एक मरीज की मृत्यु आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना और उत्तराखंड में हुई. अब तक संक्रमण से देश में कुल 4,337 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,792 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 915 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है. मध्य प्रदेश में यह संख्या 305 है, दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 288 और पश्चिम बंगाल में 283 है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में संक्रमण के कारण 170 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 127 की और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना दोनों ही राज्यों में 57 लोगों की मौत हुई. कोविड-19 के कारण कर्नाटक में मृतक संख्या 44 और पंजाब में 40 पहुंच गई है. जम्मू-कश्मीर में 24 लोगों की, हरियाणा में 17 की, बिहार में 13 की, ओडिशा में सात की, केरल में छह की, हिमाचल प्रदेश में पांच लोगों की, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ तथा असम में चार-चार लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई. मेघालय में कोविड-19 के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई.

Coronavirus (Covid-19) Updates in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Live Updates, Coronavirus India Update, Lockdown Fourth Phase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com