देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामले 20 हजार से नीचे आ गए हैं. देशभर में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 19,740 नए मामले सामने आए हैं. देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की तादाद बढ़कर 3 करोड़ 39 लाख से ज्यादा हो गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 248 संक्रमितों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस भी तेजी से कम हो रहे हैं, जो राहत की बात है. पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना ठीक होने वाले मरीज अधिक रहे. देश में कुल एक्टिव केस 2,36,643 दर्ज किए गए, जो पिछले 206 दिनों में सबसे कम हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.70 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India