Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (COVID-19) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.44 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. कोरोना 11.73 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या करीब 80 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80,40,203 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,881 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 56480 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 517 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 73,15,989 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,20,527 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 6 लाख है. यह संख्या 22 अगस्त के बाद पहली बार 7 लाख से नीचे आई है. इस समय देश में 6,03,687 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 90.99 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 4.63 फीसदी है. डेथ रेट 1.49 प्रतिशत है. 28 अक्टूबर को 10,75,760 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 10,65,63,440 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
Coronavirus India Updates in Hindi: