विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Covid-19 Live Updates: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,11,298 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,73,69,093 हो गई. वहीं, देश में संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत दर्ज की गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,847 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,15,235 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, देश में बुधवार को 21,57,857 नमूनों की जांच की गई. देश में अभी तक कुल 33,69,69,353 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.79 प्रतिशत है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार तीसरे दिन नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 10 प्रतिशत से कम है. संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 10.93 प्रतिशत हो गई है. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Cases In 24 Hours, Delhi Coronavirus Cases, India Coronavirus Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com