देश में पिछले तीन दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामले 3 लाख से ज्यादा आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल के मुकाबले कोरोना के मामलों (Corona Cases) में कमी दर्ज की गई है. कल कोरोना के 3,47,254 मामले दर्ज किए गए थे. साथ ही देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 10,050 हो गए हैं. कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 3.69 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है. देश में बीते 24 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर के 21,13,365 हो गए हैं. एक्टिव केस कुल मामलों का 5.43 फीसद तक पहुंच गए हैं और रिकवरी रेट 93.31 फीसद तक पहुंच गई है. साथ ही बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,42,676 लोग ठीक हुए हैं, देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.22 फीसद और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.65 फीसद दर्ज की गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus Cases, COVID-19 Cases, Omicron Cases, COVID-19 Death Cases, Corona Testing