Nabhi me Tel Lagane ke Fayde: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और तनाव के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. इनमें भी खासकर लोग पेट साफ न होने से परेशान रहते हैं. ये परेशानी समय के साथ कब्ज (Constipation) का कारण बन जाती है. कब्ज होने पर न केवल व्यक्ति को पेट में दर्द, भारीपन या ऐंठन का एहसास परेशान करता है, बल्कि इससे व्यक्ति खुद को चिड़चिड़ा और बीमार भी महसूस करने लगता है. यानी पेट ठीक ढंग से साफ न होने पर इसका असर पूरी सेहत पर नजर आने लगता है. अब, अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको एक बेहद आसान, नेचुरल और कारगर उपाय बता रहे हैं, जो पेट से जुड़ी इन दिक्कतों को ठीक करने में असर दिखा सकता है. जानिए कौनसे हैं ये नुस्खे.
AIIMS की डॉक्टर ने बताया BP चेक करने से पहले यह करें, फिर आएगा सही ब्लड प्रेशर
क्या है ये खास उपाय?
फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पोषण विशेषज्ञ बताती हैं, हर रात सोने से पहले नाभि में एक खास तेल लगाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. नाभि पर सही तेल लगाने से ना सिर्फ पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि पेट साफ करने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा ये तरीका और भी कई तरह से आपकी सेहत को फायदा पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है, जहां से सैकड़ों नसें शरीर के अलग-अलग अंगों तक जाती हैं. इसलिए नाभि में तेल लगाने का असर पूरे शरीर पर पड़ता है. आयुर्वेद में ये तरीका सदियों से आजमाया जा रहा है.
खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट रोज रात को सोने से पहले नाभि में 2 से 3 बूंद कैस्टर ऑयल डालने की सलाह देती हैं. इसे अरंडी का तेल भी कहा जाता है. न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अगर आप पेट की दिक्कतों से परेशान हैं और कोई इन्हें ठीक करने के लिए बिना किसी साइड इफेक्ट के कोई उपाय ढूंढ रहे हैं, तो इस आयुर्वेदिक तकनीक को एक बार जरूर आजमाएं. अरंडी के तेल की कुछ बूंदें नाभि पर लगाने से पेट को आराम मिलता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इससे आपको अगली सुबह मल त्यागने में आसानी होती है. इस तरह आपको पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.
और भी हैं कई फायदेअपनी सोशल मीडियो पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट ने नाभि में कैस्टर ऑयल डालने के और भी कई फायदे बताए हैं. श्वेता शाह बताती हैं,
- रात को सोने से पहले नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, जिससे त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.
- महिलाओं के लिए ये उपाय और भी फायदेमंद है. ये तरीका पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है.
- अरंडी का तेल शरीर के लिम्फैटिक सिस्टम (Lymphatic system) को भी सपोर्ट करता है, जिससे टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है.
- इन सब से अलग इस छोटे से उपाय से शरीर के अंदर गहराई से हीलिंग (Healing) शुरू होती है. नाभि से जुड़े होने के कारण इसका प्रभाव हर अंग तक पहुंचता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं