5 years ago
नई दिल्ली:
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. देश में आज कोरोना के 60,000 से कुछ ज्यादा नए मामले सामने आए. संक्रमण के नए मामलों में कमी राहत की बात है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 60,471 नए मामले दर्ज किए गए. इस दौरान 2,726 मरीजों की घातक वायरस की वजह से मौत हो गई. मृतकों की संख्या में आज कमी देखी गई, जो कि पिछले कुछ दिनों से लगातार 3,000 के ऊपर आ रहे थे.
नए मामलों के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले दो करोड़ 95 लाख से ऊपर (2,95,70,881) पहुंच गए हैं जबकि अब तक 3,77,031 लोगों की कोविड-19 के चलते जान जा चुकी है. कुल एक्टिव केस 9,13,378 रह गए हैं.