Coronavirus in India: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले नहीं थम रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (शनिवार) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 मरीजों की संख्या 34,63,972 हो गई है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1021 संक्रमितों की मौत हुई है. 26,48,998 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. कोरोना से 62,550 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.47 फीसदी पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है. गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.47 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 8.36 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus