विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. अभी तक 9.81 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 21.06 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,39,684 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 14,256 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 17,130 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 152 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,03,00,838 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,53,184 लोगों की जान गई है. COVID-19 के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,85,662 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 96.81 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 1.70 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है. 22 जनवरी को 8,37,095 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 19,09,85,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Here are the LIVE Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Live, Coronavirus Live Updates In Hindi, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com