विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates : भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गए. वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,045 और लोगों की माौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 66,333 हो गई. देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 37,69,523 मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 29,01,908 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.76 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल संक्रमण के 8,01,282 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 21.26 प्रतिशत है. देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार और 23 अगस्त को 30 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार के अनुसार देश में एक सितम्बर तक कुल 4,43,37,201 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,12,367 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई.

Coronavirus Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com