Coronavirus Updates: तमाम कोशिशों को बावजूद देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में करीब 20 हजार नए मामले सामने आए हैं. यह अब तक किसी एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों के भीतर 19906 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 528,859 पर पहुंच गई है. वहीं इस खतरनाक वायरस से 3,09,713 लोग ठीक हो चुके हैं. 24 घंटों में 410 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 16095 पर पहुंच गई है. रिकवरी रेट 58.56 फीसदी पर बना हुआ है. बता दें कि कोरोनावायरस के मामलों में भारत चौथे नंबर है. कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19