Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में कोरोना के नए मामलों में आज फिर कमी देखी गई है. पिछले कई दिनों से 40 हजार के ऊपर आ रहे नए केस घटकर मंगलवार को 30 हजार पर आ गए. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 30,549 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, 422 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोना से 4,25,195 लोग जान गंवा चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38,887 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं, कुल ठीक हुए लोगों की बात करें तो यह आकंड़ा 3,08,96,354 पर पहुंच गया है. फिलहाल, देश में रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही. जिससे एक्टिव केस में अच्छी कमी आई है. वर्तमान में देश में 4,04,958 लोगों का कोरोनाा का इलाज चल रहा है.
वहीं वीकली पोजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे 2 प्रतिशत पर बनी हुई है. डेली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो वह भी 5 प्रतिशत से नीचे 1.85 प्रतिशत पर बनी हुई है. वहीं अब तक 47.85 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं.