विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में पिछले 24 घंटे में 54,069 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,27,057 पर आ गई है. वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 2,90,63,740  है. पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या 68,885 है. ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.61% हो गई है. पिछले 24 घंटे में 64,89,599 लोगों का टीकाकरण हुआ है. देश में अब तक कुल 30,16,26028 लोगों का टीकाकरण हो चुका है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 18,59,469 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है. वहीं देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर जारी चर्चाओं के बीच शीर्ष स्वास्थ्य विज्ञानियों ने राहत भरी खबर दी है. उन्होंने कहा है कि कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) से तीसरी लहर (3rd Wave) आने का कोई साक्ष्य नहीं है. द इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हमें इस बात की चिंता होनी चाहिए कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है. देश के कई इलाकों मे कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस मिले हैं. लेकिन भारत के शीर्ष चिकित्सकों और जीनोम सीक्वेंसर ने ऐसी आशंकाओं को निराधार ठहराया है कि ये म्यूटेंट कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह बन सकता है.

Here are the updates on coronavirus (COVID-19) cases in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com