विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Live Updates: कोरोनावायरस की दूसरी लहर के तहत भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड के मामले दर्ज हो रहे हैं. पिछले दो दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं. शुक्रवार को देश में लगातार दूसरे दिन COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से ज़्यादा केस दर्ज हुए. भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,32,730 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 62 लाख पार कर 1,62,63,695 हो गई है. इसी अवधि में देशभर में 2,263 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई मौतों की अब तक की सबसे बड़ी तादाद है. इसके साथ ही देश में इस रोग से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,86,920 हो गई है.

यह लगातार छठा दिन है, जब देशभर में ढाई लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं. बता दें कि देश में कोरोना के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चिंता जताई है. चीफ जस्टिस ने कहा कि देश में कोविड से हालात नेशनल इमरजेंसी जैसे हो गए हैं. चीफ जस्टिस ने कहा है कि 'हम आपदा से निपटने के लिए नेशनल प्लान चाहते हैं.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com