विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हुई, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है. संक्रमण से 461 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,652 हो गई. देश में लगातार 27 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 130 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,48,579 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,630 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com