विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर सुस्त पड़ रही है. कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. रविवार को संक्रमण के 43 हजार नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकडो़ं के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 43,071 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, 955 मरीजों की घातक वायरस की वजह से जान गई है. देश में अब तक 4 लाख से अधिक लोग (4,02,005) कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं.

भारत में एक्टिव केस घटकर 4,85,350 रह गए हैं, जो कि कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 52,299 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 2,96,58,078 लोग वैश्विक महामारी को हराने में कामयाब हुए हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 52वें दिन अधिक रही.  

Here are the Live Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Updates, COVID-19 India Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com