Coronavirus India Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने राज्यों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. कोरोना को काबू करने के लिए राज्य पाबंदियों को कड़ा कर रहे हैं. देशभर में सोमवार को कोरोना के 33,750 नए केस दर्ज हुए. यह एक दिन पहले आए मामलों से लगभग 22.5 प्रतिशत अधिक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 123 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है. इस बीच, देश में आज से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की शरुआत हुई है. ओमिक्रॉन के मामलों की बात करें तो सोमवार को Omicron मामलों की संख्या बढ़कर 1700 हो गई है. अब तक 639 मरीज इस वैरिएंट से ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली ओमिक्रॉन से सर्वाधिक प्रभावित हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस में उछाल आया है. देश में एक्टिव केस की संख्या 1,45,582 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 10,846 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3,42,95,407 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट 98.20 प्रतिशत है. संक्रमण दर की बात की जाए तो दैनिक संक्रमण दर 3.84 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 फीसदी है.