Coronavirus News Live Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में संकेत दिए हैं कि 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रह सकता है. यह जानकारी सूत्रों ने दी है. इससे पहले कई मुख्यमंत्रियों ने अपनी समस्याएं बताईं और फंड की कमी का हवाला दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं हैं देश के आर्थिक हालात अभी ठीक हैं. वहीं इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाए.मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल और किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियों के लिए भीड़ इकट्ठा करने की इजाजत नहीं होगी.मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल और किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियों के लिए भीड़ इकट्ठा करने की इजाजत नहीं होगी. पीएम मोदी ने इस बात के इस संकेत दिए हैं कि जिन राज्यों में हालात ठीक होंगे वहां पर जिलेवार ढील दी जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India Coronavirus Updates, Coronavirus In India, Coronavirus India Report