देश में तेजी से बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ऑक्सीजन की कालाबाजी और जमाखोरी के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. इससे ही जुड़ी एक चौंका देने वाली घटना उज्जैन से सामने आई है. उज्जैन के समीप तराना कोविड सेंटर में संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली घटना का खुलासा वायरल वीडियो से हुआ है. वो भी तब जब मरीज की मौत के बाद उसके मोबाइल को खंगाला गया. वीडियो में मरीज ने खुद खुलासा किया है कि उसे लगी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन को दो लोगों ने चुराने का प्रयास किया.
इस घटना की सुबह ही मरीज ने दम तोड़ दिया. लेकिन मोबाइल में चोरों की कारिस्तानी का सबूत छोड़ गया. मरने से पहले मरीज बने सिंह ने अपने मोबाइल से चोरी की घटना को लेकर अपना खुद का एक वीडियो बनाया जिसके कारण घटना का पता लग सका. वीडियो में मृतक ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए दोनों आरोपियों के नाम भी बताये हैं. अब यहां सवाल यह उठता है कि जब चोर में अस्पताल में आए तो उस वक्त डॉक्टर नर्स और पुलिस कहां थे? पुलिस ने अब तक इस घटना में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोरोना वार्ड में भर्ती चौकीदार बने सिंह को लगी ऑक्सीजन मशीन चोरी करने के प्रयास की घटना बुधवार रात करीब 12 .30 बजे की है. जैसे ही मशीन बंद हुई संभवतः वैसे ही बने सिंह की नींद खुल गयी और दोनों चोर भाग गए. गुरुवार सुबह बने सिंह की मौत के बाद उनका फोन परिजनों के हाथ लगा तब घटना सामन आ सकी. बने सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोबच लिया है. लेकिन इस मामले से जुड़ी शिकायत अभी तक पुलिस के पास नहीं पंहुची है. बने सिंह के परिजनों की शिकायत न मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जाने दिया. अस्पताल का दौरा करने आये सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा की मामला गंभीर है, इस पर कार्यवाही के लिए पुलिस के आला अधिकारी से बात करूंगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं