ठाणे में छेड़खानी के आरोप में रेलवे पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

ठाणे में छेड़खानी के आरोप में रेलवे पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

ठाणे:

मुंबई से सटे ठाणे में रेल पुलिस के हेड कांस्टेबल को लोकल ट्रेन में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वाकया 12 अगस्त की रात 12 बजे के करीब का है जब खोपोली से सीएसटी जा रही लोकल के महिला डिब्बे में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल ने डिब्बे में सामान बेच रही महिला को बिना टिकट चलने पर रोका। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बात इतनी बढ़ गई कि लोकल ट्रेन मुंब्रा स्टेशन पहुंचने पर ठाणे  ज़ीआरपी के दूसरे सिपाही को बुलाना पड़ा। बाद में महिला की शिकायत पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच चल रही है।