विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2018

मेघालय : स्वास्थ्य मंत्री के बेटे की कार ने ली पुलिसकर्मी की जान

मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक के पुत्र एबनशराय नोंग सीज की मर्सिडीज कार ने कल देर रात एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी.

मेघालय : स्वास्थ्य मंत्री के बेटे की कार ने ली पुलिसकर्मी की जान
प्रतीकात्मक फोटो
  • स्वास्थ्य मंत्री के बेटे की कार ने ली पुलिसकर्मी की जान
  • मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुयी है
  • मंत्री ने कहा कि उनका पुत्र जांच में सहयोग कर रहा है
शिलांग: मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक के पुत्र एबनशराय नोंग सीज की मर्सिडीज कार ने कल देर रात एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक डेविस मराक ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटना के समय मंत्री का 28 वर्षीय पुत्र कार चला रहा था. कांस्टेबल पी डी संगमा को राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के कटनी में ट्रक ने 2 ऑटो को मारी टक्कर, 8 की मौत और 4 गंभीर घायल

मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुयी है. उन्होंने बताया ,ऐसा लगता है कि दुर्घटना के समय सिर्फ नोंग सीज ही कार में था और उसने पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाने में मदद दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या दुर्घटना के समय मंत्री का पुत्र शराब के नशे में था. 

VIDEO: यूपी में 3 अलग-अलग हादसों में 8 की मौत, मृतकों में तीन एम्स के डॉक्टर भी
मराक ने कहा कि इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. मंत्री ने कहा कि उनका पुत्र जांच में सहयोग कर रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meghalaya, Constable Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com