विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस लोकेशन में दिल्ली का कनॉट प्लेस 9वें स्थान पर, जानिये कितना है किराया...

दिल्ली का 'दिल' कहे जाने वाला कनॉट प्लेस दुनिया में नौंवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है. यहां एक वर्गफुट क्षेत्रफल का औसत वार्षिक किराया करीब 10,527 रुपये तक पहुंच गया है.

दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस लोकेशन में दिल्ली का कनॉट प्लेस 9वें स्थान पर, जानिये कितना है किराया...
कनॉट प्लेस का एक वर्गफुट क्षेत्रफल का औसत वार्षिक किराया 10,527 रुपये तक पहुंच गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली का 'दिल' कहे जाने वाला कनॉट प्लेस दुनिया में नौंवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है. यहां एक वर्गफुट क्षेत्रफल का औसत वार्षिक किराया 153 डॉलर यानी करीब 10,527 रुपये तक पहुंच गया है. प्रॉपर्टी सलाहकार सीबीआरई के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. कनॉट प्लेस इससे पहले 10वें स्थान पर था. इस लिहाज से यह एक स्थान चढ़ा है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : कनॉट प्लेस पर वाहनों की आवजाही बंद करने की योजना अटकी

सीबीआरई की सूची के अनुसार पिछले साल इस सूची में 16वें स्थान पर रहने वाला मुंबई का बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स अब 26वें स्थान पर है. यहां का औसत वार्षिक किराया 96.51 डॉलर प्रति वर्गफुट है. वहीं शहर के ही नरीमन पॉइंट स्थित सीबीडी का स्थान भी घटकर 37वां रह गया है जो पिछले साल 30वें स्थान पर था. यहां का वार्षिक किराया 72.80 डॉलर प्रति वर्गफुट है.

सीबीआरई ने 'ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट सर्वे' जारी कर यह जानकारी दी है. इस लागत में जगह का किराया, स्थानीय कर और सेवा शुल्क इत्यादि शामिल हैं. सीबीआरई के चेयरमैन (भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अंशुमन मैगजीन ने कहा, 'दिल्ली एक प्रमुख बाजार है. यहां बहुत कुछ महत्वपूर्ण घटता है और इस साल यह एक स्थान ऊपर आकर नौवें स्थान पर रहा है. मुंबई के बाजार में भी आने वाले महीनों में बढ़त दिख सकती है.'

VIDEO: कनॉट प्लेस को मिलेगी जाम से मुक्ति


रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में पहले स्थान पर हांगकांग का सेंट्रल क्षेत्र है जहां वार्षिक किराया 306.57 डॉलर प्रति वर्गफुट है. इसके बाद लंदन का वेस्टएंड, बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट, हांगकांग का कोलून और बीजिंग का सीबीडी है. न्यूयॉर्क का मिडटाउन - मैनहैटन सूची में छठे स्थान पर रहा है, जहां वार्षिक किराया 183.78 डॉलर प्रति वर्गफुट है. वहीं मिडटाउन-साउथ मैनहैटन सातवें स्थान पर है. वहां का वार्षिक किराया 171.56 प्रतिफुट है. टॉप-10 में तोक्यो का मारुनोउची / ओटेमाची आठवें स्थान पर और लंदन का सिटी क्षेत्र 10 वें स्थान पर है.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Connaught Place, Most Expensive Office Location
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com