महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
नई दिल्ली:
- महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर पर कांग्रेस ने कहा कि सरकार बनाने के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया. समर्थन का वेरीफिकेशन भी नहीं हुआ.
- कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी के विधायक मजबूत हैं और बीजेपी को हराने के लिए मजबूती के साथ तैयार खड़े हैं. कहा कि बीजेपी ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं.
- कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि पार्टी ने सरकार बनाने को लेकर कोई देरी नहीं की. सहयोगी पार्टी से सहमति बनाने में समय लगा.
- उन्होंने कहा कि एनसीपी के कुछ लोगों ने लिस्ट दी, इसलिए यह घटना हुई. बीजेपी की सरकार ने शपथ ली हम उसकी आलोचना करते हैं.
- आज सुबह में जो भी कांड हुआ वह शर्मनाक था, उसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई वह राज्य के इतिहास में काली स्याही से लिखी जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Congress, Maharashtra, Amit Shah, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar