महाबल मिश्रा कांग्रेस से निलंबित
नई दिल्ली:
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको की ओर से जारी बयान के मुताबिक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. गौरतलब है कि महाबल मिश्रा के पुत्र विनय मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्वारका से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं.
INC COMMUNIQUE
— INC Sandesh (@INCSandesh) January 31, 2020
Important Announcement pic.twitter.com/GDvKP6kwEw
दिल्ली में शनिवार, 8 फरवरी को मतदान होना है, और मतगणना, यानी चुनाव परिणाम मंगलवार, 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.
Video: दिल्ली चुनाव में दम लगाती कांग्रेस, पिछली बार नहीं खोल पाई थी खाता
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mahabal Mishra, Mahabal Mishra Suspend, Congress EX MP