राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय केरल दौरे पर शुक्रवार रात तिरूवनंतपुरम पहुंचे, जहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया. पार्टी सूत्रों के अनुसार केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गहलोत दो दिन के केरल दौरे पर हैं. वे वहां पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत की अगुवाई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा तीन सदस्यीय समिति गठित किया गया है, जिसमें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरो और कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर शामिल हैं. यह तीन सदस्यीय समिति आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेगी. इसके अलावा उनका केरल में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों से भी मिलने का कार्यक्रम है.
केरल में भाजपा के एकमात्र विधायक ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव का किया समर्थन, बाद में पलटे
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन व समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है. उनके साथ एल. फलेरियो व जी. परमेश्वर को आलाकमान ने यह जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों ने कहा कि 10 फरवरी से विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को देखते हुए गहलोत के इस दौरे को संक्षिप्त रखा गया है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Video: BJP ने कहा था, यह गिरने वाली छठवीं सरकार होगी : अशोक गहलोत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं