विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

कांग्रेस में 'घमासान': सलमान खुर्शीद ने कहा- हमारे नेता हमें छोड़ गए, बेहद बुरे दौर से गुज़र रही है पार्टी

सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर अब भी पार्टी की निष्ठा है. उनके जाने के बाद यह एक तरह का खालीपन है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अपनी ही पार्टी की आलोचना करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो स्थिति है, उसमें महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीतने की संभावना नहीं है. पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है और अपना भविष्य तक तय नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यही है कि हमारे नेता (राहुल गांधी) हमें छोड़ कर चले गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर अब भी पार्टी की निष्ठा है. उनके जाने के बाद यह एक तरह का खालीपन है. 

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से संकट बढ़ा है. उनके इस फैसले के कारण पार्टी हार के बाद जरूरी आत्मनिरीक्षण भी नहीं कर पायी. हम विश्लेषण के लिए भी एकजुट नहीं हो सके कि हम लोकसभा चुनाव में क्यों हारे? खुर्शीद ने कहा कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसे स्तर पर पहुंच गई है कि न केवल आगामी विधानसभा चुनावों में बल्कि यह अपना भविष्य तक नहीं तय कर सकती है.

कांग्रेस ने मोहन भागवत से पूछा सवाल कि वह ‘मॉब लिंचिंग' का समर्थन करते हैं या निंदा?

साथ ही खुर्शीद ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख की अस्थाई व्यवस्था से खुश नहीं हैं. राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बनाया गया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी जल्दबाजी में पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ गए. 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमें विश्वास नहीं है कि हम लौटेंगे. लौटने के लिए पूरी तैयारी हो जाए, इसके लिए पार्टी को तुरंत कुछ कदम उठाने होंगे. विलंब होने का कारण है कि हमारे नेता राहुल गांधी जी हमें छोड़ गए. हम चाहते थे और चाहते हैं कि राहुल अध्यक्ष रहें. बहुत लोगों ने उनसे विनती भी कि वो अध्यक्ष रहें. लेकिन उनका अपना एक मत था एक सोच थी कि अब अध्यक्ष नहीं रहेंगे. 

'घर का भेदी लंका ढाये' वाली कहावत हरियाणा चुनाव में होगी चरितार्थ! कांग्रेस के इस पूर्व नेता ने दिया बड़ा बयान

खुर्शीद के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की भी टिप्पणी आई है. उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद ने माना कि राहुल गांधी भाग गए. सोनिया गांधी अपने आप को स्टॉप गेप अरेंजमेंट कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखती हैं. उनके बयान का अर्थ है कि कांग्रेस 'नेता विहीन' 'नीति विहीन' और 'नीयत विहीन' है. 

प्रियंका गांधी की यूपी में नई टीम के साथ लखनऊ में नया बंगला भी, कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khurshid, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com