विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2019

दिल्ली कांग्रेस में आंतरिक कलह? प्रभारी पर पार्टी नेता ने लगाया बदसलूकी का आरोप, कहा- किसी और को दिया जाए प्रभार

चाको को नवंबर, 2014 में दिल्ली का प्रभारी बनाया गया था. दिल्ली कांग्रेस के नेता रोहित मनचंदा ने कहा, चाको के नेतृत्व में पार्टी सभी चुनाव हारी है.

Also Read in
दिल्ली कांग्रेस में आंतरिक कलह? प्रभारी पर पार्टी नेता ने लगाया बदसलूकी का आरोप, कहा- किसी और को दिया जाए प्रभार
पीसी चाको
  • दिल्ली कांग्रेस के नेताओं का एक धड़ा पीसी चाको के विरोध में
  • चाको को नवंबर, 2014 में दिल्ली का प्रभारी बनाया गया था
  • रोहित मनचंदा ने कहा, 'चाको के नेतृत्व में पार्टी सभी चुनाव हारी है.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली कांग्रेस (Congress) के नेताओं का एक धड़ा पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको के विरोध में खुलकर सामने आ गया है और उन्हें हटाने की मांग की है. लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर कांग्रेस की आम आदमी पार्टी (आप) से लंबी बातचीत हुई, हालांकि दोनों में तालमेल नहीं हुआ. चाको इस बातचीत के दौरान कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे. वैसे, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित और राज्य इकाई के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे थे. इस चुनाव में कांग्रेस दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर हार गई. यहां तक कि शीला एवं अजय माकन जैसे नामी चेहरों को हार का सामना करना पड़ा.

इन दो वरिष्ठ नेताओं को दिया गया था कांग्रेस अध्यक्ष पद का ऑफर, लेकिन ठुकराया, अब उत्तर भारत से चेहरे की तलाश

चाको को नवंबर, 2014 में दिल्ली का प्रभारी बनाया गया था. दिल्ली कांग्रेस के नेता रोहित मनचंदा ने कहा, 'चाको के नेतृत्व में पार्टी सभी चुनाव हारी है. चाहें लोकसभा चुनाव हो, चाहे विधानसभा चुनाव हो या फिर एमसीडी चुनाव. अगर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी इस्तीफा देने के बारे में सोच सकते हैं तो फिर चाको को इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए?' दिल्ली कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी मनचंदा की राय का समर्थन किया है.

वर्ष 2004 में साकेत विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके मनचंदा ने यह भी आरोप लगाया कि चाको ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय में उनके साथ दुर्व्यवहार किया. चाको ने मनचंदा के आरोप से इनकार करते हुए कहा, 'ऐसा कुछ नहीं हुआ. मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह नहीं जानता.' दिल्ली कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा, 'लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से पार्टी से जुड़ा हर व्यक्ति चिंतित है इसलिए यह स्वाभाविक है कि जो लोग हार के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें हटना चाहिए. चाको के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आत्मविश्वास खो रहे हैं.' (इनपुट:भाषा)

Video: बेंगलुरु में सामने आया 1500 करोड़ रुपए का घोटाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, PC Chacko, Delhi Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com