विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- आप 'बेटियां छुपाओ' का संदेश देना चाहते हैं या 'बेटी बचाओ' का?

कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- आप 'बेटियां छुपाओ' का संदेश देना चाहते हैं या 'बेटी बचाओ' का?
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए पूछा कि आप बेटियां छुपाओ का संदेश देना चाहते हैं या बेटी बचाओ का? उन्नाव रेप केस मामले में कपिल सिब्बल ने हमला बोलते हुए कहा कि आखिर इतना होने के बाद भी सरकार और प्रशासन आरोपी विधायक को क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है. कपिल सिब्बल ने कहा कि योगी जी उस शख्स के ऊपर से रेप का मुकदमा वापस लेना चाहते हैं, जिस पर सीरियस चार्ज है और जो पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. 

बलात्कार के मामले में भाजपा की सरकारें अव्वल हैं, जैसे एशियन गेम में गोल्ड मेडल मिल रहा हो, शर्म की बात है. हरियाणा में भी रेप की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर कपिल सिब्बल ने निशाना साधा. उन्होंने इसके लिए बकायदा आंकड़ा भी प्रस्तुत किया. 

कपिल ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ क्राइम के मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि 11396 क्राइम हुए, उत्तर प्रदेश में 11335, वहीं मध्य प्रदेश में करीब 8 हजार मामले सामने आए. 

कपिल सिब्बल ने कहा कि रेप की घटनाओं के मामले में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर है. उसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का नंबर आता है. यहां भाजपा की ही सरकारें हैं. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sibal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com