विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2020

राजस्थान : CM अशोक गहलोत बोले- 19 विधायकों के बगैर भी बहुमत साबित कर देते लेकिन...

CM अशोक गहलोत ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर देते लेकिन फिर वह खुशी नहीं मिलती क्योंकि अपने तो अपने होते हैं.'

Also Read in
राजस्थान : CM अशोक गहलोत बोले- 19 विधायकों के बगैर भी बहुमत साबित कर देते लेकिन...
राजस्थान में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है. (फाइल फोटो)
  • आज से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र
  • विश्वास प्रस्ताव लाएंगे CM अशोक गहलोत
  • गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव
जयपुर:

राजस्‍थान (Rajasthan Politics) में सियासी लड़ाई एक बार फिर उभरती दिख रही है. दरअसल बीजेपी ने कहा है कि वह आज (शुक्रवार) से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. CM अशोक गहलोत ने बीजेपी के 'नहले' पर 'दहला' चलते हुए कहा, 'हम खुद विधानसभा में विश्‍वास प्रस्‍ताव लाएंगे.' गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक (Congress Legislature Party Meeting) हुई थी. इस दौरान गहलोत ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, 'जो बातें हुईं, उन्हें अब भूल जाओ. हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर देते लेकिन फिर वह खुशी नहीं मिलती क्योंकि अपने तो अपने होते हैं. हम विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएंगे.'

विधानसभा सत्र के पहले दिन यानी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है. विपक्षी दल के नेता गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने यह बात कही है. कटारिया ने गुरुवार को कहा था, 'हम अपने सहयोगी दलों के साथ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं.'

BJP के अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस का 'नहले पे दहला', CM अशोक गहलोत खुद लाएंगे विश्वास प्रस्ताव, 10 बड़ी बातें

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से बीते सोमवार को मुलाकात के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) मंगलवार को जयपुर लौटे थे. कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि उनकी सभी शिकायतों को दूर किया जाएगा.

राजस्थान के सियासी संकट के बीच 6 प्वाइंट्स में जानिए- क्या है विश्वास और अविश्वास प्रस्ताव?

बीते दिन हुई विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायक सीएम गहलोत के साथ नजर आए. इस दौरान गहलोत और पायलट ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा, 'जिन विधायकों को कोई समस्या है, जो रूठे हैं वो मुझसे अकेले आकर मिल सकते हैं. हम लोगों को साथ मिलकर काम करना है. लोकतंत्र बचाना है.'

VIDEO: पायलट ने प्रियंका गांधी से सीएम बनाए जाने की रखी थी मांग : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Politics Crisis, Rajasthan High Court, Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Rajasthan Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com