विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2020

भारत में इसी महीने शुरू होगा COVID-19 वैक्सीन Sputnik V का क्लीनिकल ट्रायल : रूस

Sputnik V Clinical Trial in India: भारत में Sputnik V के स्थानीय उत्पादन को लेकर रूस, भारत सरकार और देश की प्रमुख दवा कंपनियों से बातचीत कर रहा है. 

भारत में इसी महीने शुरू होगा COVID-19 वैक्सीन Sputnik V का क्लीनिकल ट्रायल : रूस
Sputnik V का ट्रायल इसी महीने से भारत में चालू होगा (फाइल फोटो)
  • भारत में रूस की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल इसी महीने से शुरू
  • इन देशों में भी होगा क्लीनिकल ट्रायल
  • वैक्सीन को लेकर भारत सरकार और रूस में बातचीत
मॉस्को  :

Sputnik V Clinical Trial in India: दुनियाभर के कई देश कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से बुरी तरह जूझ रहे हैं. भारत समेत कई अन्य देशों में रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V का क्लीनिकल ट्रायल इस महीने शुरू होगा. रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किरिल दिमित्रेव ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिपींस, भारत और ब्राजील में वैक्सीन का क्लीनिल ट्रायल इस महीने से शुरू होगा. 

दिमित्रेव ने कहा, "पंजीकरण के बाद वैक्सीन का अध्ययन 26 अगस्त को शुरू किया गया था. इसमें 40,000 से ज्यादा लोग शामिल थे. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिपींस, भारत और ब्राजील में वैक्सीन का क्लीनिल ट्रायल इस महीने शुरू होगा. फेज 3 ट्रायल के शुरुआती नतीजे अक्टूबर-नवंबर में प्रकाशित होंगे." 

भारत में Sputnik V के स्थानीय उत्पादन को लेकर रूस, भारत सरकार और देश की प्रमुख दवा कंपनियों से बातचीत कर रहा है. 

Sputnik V को 11 अगस्त को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पंजीकृत किया गया था और कोरोना के खिलाफ यह दुनिया की पहली पंजीकृ़त वैक्सीन (टीका) है. 'स्पुतनिक-वी' को रूस की गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इपीडेमीलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉ़जी और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने विकसित किया है.  

स्पुतनिक वी को लेकर भारत और रूस सरकार के बीच बातचीत को लेकर पहले पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिमित्रेव ने कहा था, "भारत ऐतिहासिक रूप से रूस की अहम साझेदार है. उत्पादन के मामले में वह दुनिया के प्रमुख देशों में एक है. दुनिया में उत्पादित होने वाली वैक्सीन में करीब 60 प्रतिशत वैक्सीन भारत में उत्पादित होती है. हम भारत सरकार, संबंधित मंत्रालय और भारत की शीर्ष विनिर्माता कंपनियों के साथ करीब से बातचीत कर रहे हैं. हमने कुछ कंपनियों के साथ करार भी किए हैं." 

वीडियो: लैंसेट की स्टडी में दावा, 'सुरक्षित है रूस की कोरोनावायरस वैक्सीन'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sputnik V Vaccine, Clinical Trial For Corona Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com