विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2011

CISF जवान ने महिला सहकर्मी को गोली मारी

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल ने अपने साथ तैनात महिला कांस्टेबल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। दोनों पूर्वी दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे की है। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच संबंध थे। सूत्रों ने बताया कि पुरुष कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल पर गोली चलाई और फिर खुद को गोली मार ली।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीआईएसएफ, आत्महत्या, गोली मारी