विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

यूपी : तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई मां

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर इलाके के सेहुद गांव में एक मां अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई, मौत से सभी हैरान और सभी अचंभित है.

यूपी : तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई मां
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर इलाके के सेहुद गांव में एक मां अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई, मौत से सभी हैरान और सभी अचंभित है. आखिर में, ऐसा क्या हुआ जो मां और तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटकने को मजबूर हुईं.

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी मच गई, जब पुलिस को सूचना मिली सेहुद गांव में मां और उसकी तीन मासूम बेटियां फांसी पर लटक गई. पुलिस को जानकारी होते ही दिवियापुर एसओ द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए वही फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया.

एक्टर अक्षत उत्कर्ष का बिहार में अंतिम संस्कार, सुसाइड मामले में पिता कराएंगे FIR

घटना करीब दिन के दस बजे के लगभग बताई जा रही है. जब दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद गांव निवासी कुलदीप काम पर गया हुआ था. जब वह दोपहर में घर लौटकर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कुलदीप ने अपनी पत्नी साधना को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जब काफी देर हो गई तो कुलदीप ने पड़ोसी के घर से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए. पत्नी साधना के साथ उसकी तीन मासूम बेटियां धोती के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. 

इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य के लिए जुट गई. वहीं पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक जो सामने निकल कर आया कुलदीप उम्र 30 साल अपनी पत्नी साधना उम्र 28 एवं तीन बेटियों के साथ रहता था. 7 वर्ष, 3 वर्ष और सबसे छोटी 2 माह की तीनों बेटियां बताई जा रही हैं.

दिल्ली : कार में मिली पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की लाश, खुद को गोली मारने की आशंका 

जब कुलदीप काम पर गया और आकर देखा तो पत्नी और तीनों मासूम बेटियां फांसी पर लटकी हुई थी. अभी जांच चल रही है. आगे की जानकारी में सामने आया काफी समय पहले कुलदीप व साधना का मेंटिनेंस को लेकर विवाद चल रहा था. आगे की  कार्यवाही की जा रही है.

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Auraiya, Suicide, उत्तर प्रदेश, औरेया, आत्महत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com