- पीएम मोदी और शी चिनफिंग की होने वाली है मुलाकात
- उससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का आया बयान
- कश्मीर मुद्दे पर कही ये बात
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक बैठक के दौरान कश्मीर मुद्दा प्रमुख विषय नहीं होगा. यह बात चीन ने अपने बयान में कही है. यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के लिए हाई वोल्टेज कैंपेन कर रहा है. चीन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पीएम मोदी और शी चिनफिंग पर है कि उन्हें किन मुद्दों पर बात करनी चाहिए.
विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- PoK भारत का हिस्सा है और एक दिन भारत का हिस्सा होगा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने बीजिंग में संवाददाताओं से कहा, ''मैं यह ठीक से नहीं कह सकता कि कश्मीर मुद्दा उनके एजेंडे में हो, क्योंकि यह एक अनौपचारिक बैठक होगी. मुझे लगता है कि हमें नेताओं पर छोड़ना चाहिए कि वह किन मुद्दों पर बात करना पसंद करते हैं.''
बता दें, मंगलवार को अपने 75 मिनट के संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के दूसरे देशों के साथ संबंध, अमेरिका के साथ रणनीतिक संबंधों और चीन के साथ रिश्तों और वैश्विक मंच पर भारत की हैसियत समेत विभिन्न मुद्दों पर बात रखी. वहीं पिछले हफ्ते भारत ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी की इस्लामाबाद की यात्रा के संदर्भ में जारी पाकिस्तान-चीन संयुक्त बयान में जम्मू कश्मीर के उल्लेख पर गहरी आपत्ति दर्ज की थी.
Video: अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के बीच भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की कवायद में जुटी सरकार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं