विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2022

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तिम्मापुरम गांव के समीप जंगल में विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गश्त कर रहा था, तभी सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हुई.

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया ( प्रतीकात्मक फोटो)
सुकमा (छत्तीसगढ़):

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तिम्मापुरम गांव के समीप जंगल में विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गश्त कर रहा था तभी सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की 201वीं बटालियन के कर्मी अंदरुनी इलाकों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के लिए सुरक्षा दे रहे हैं.

उन्होंने बताया कि सशस्त्र उग्रवादियों के एक समूह ने राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर तिम्मापुरम के समीप गश्ती दल पर गोलियां चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से ‘वर्दी' पहने हुए एक नक्सली का शव मिला और आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए.

छत्तीसगढ़ में पुजारी ने परिवार के चार लोगों को चाकू मारकर घायल किया

अधिकारी ने बताया कि जब गश्ती दल जंगल से जा रहा था तो फिर मुठभेड़ शुरू हो गयी. इलाके में अब भी रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही पिछले दो हफ्तों में राज्य के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पांच अलग-अलग मुठभेड़ों में सात उग्रवादी मारे जा चुके हैं.


छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़, एक नक्‍सली को किया ढेर

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh News, Chhattisgarh Naxalite Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com