विज्ञापन

ईशान किशन की कप्तानी में चूक गया ईस्ट जोन, नहीं टूटा दलीप ट्रॉफी इतिहास के सबसे बड़े टोटल का महारिकॉर्ड

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक ही मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्ट जोन के नाम है.

ईशान किशन की कप्तानी में चूक गया ईस्ट जोन, नहीं टूटा दलीप ट्रॉफी इतिहास के सबसे बड़े टोटल का महारिकॉर्ड
दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक ही मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे बड़ा टोटल

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन टीम आज दलीप ट्रॉफी 2026 में महारिकॉर्ड  बनाने के कगार पर है. दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक ही मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे बड़ा कुल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ईस्ट जोन की टीम अपने नाम कर सकती है. जी हां, ईस्ट जोन की टीम का शानदार प्रदर्शन इस बात की गवाही दे रहा की किस तरह टीम ने मिलकर शानदार बल्लेबजी का प्रदर्शन किया.

सबसे पहले ईशान किशन की तूफानी पारी जिसमे पहली पारी में दोहरा शतक और फिर दूसरी पारी में 80 रन बनाकर इतिहास रचा और उसके बाद शिखर मोहन का अर्धशतक, कुमार कुशाग्र की 46 रन की पारी और नंबर 7 पर बल्लेबजी करते हुए कौनैन कुरैशी के शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, इसके साथ नंबर 8 पर अनुकूल रॉय ने भी अर्धशतक जमाया. खबर लिखे जानें तक ईस्ट जोन ने 1096 रन बनाए और महारिकॉर्ड को तोड़ने से 18 रन पीछे रह गई और पारी घोषित कर दी. 

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक ही मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे बड़ा कुल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्ट जोन के नाम दर्ज है. वेस्ट जोन ने 2010 में नॉर्थ जोन के खिलाफ 1114 रन बनाए थे, जिसमें पहली पारी में 769 रन और दूसरी पारी में 7 विकेट पर 345 का स्कोर शामिल था.

इस सूची में दूसरे स्थान पर नॉर्थ जोन है, जिसने 1987 में वेस्ट जोन के खिलाफ 868 रन बनाए थे. तीसरे स्थान पर फिर वेस्ट जोन का नाम आता है, जिसने 1996 में ईस्ट जोन के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 843 रन बनाए थे. इसी साल सेंट्रल जोन ने साउथ जोन के खिलाफ 827 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था. वहीं पांचवें नंबर पर नॉर्थ जोन है, जिसने 2002 में वेस्ट जोन के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर 816 रन बनाए थे. 

रैंकटीमकुल स्कोरपारियों का विवरणविपक्षी टीमवर्ष
1वेस्ट जोन1114/17769 + 345/7नॉर्थ जोन2010
2ईस्ट जोन1096708 + 388 (एक पारी)वेस्ट जोन2026
3नॉर्थ जोन868868 (एक पारी)वेस्ट जोन1987
4वेस्ट जोन843/14526 + 317/4ईस्ट जोन1996
5सेंट्रल जोन827/15404 + 423/5साउथ जोन1996
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com