विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

Chandrayaan-2 को लेकर NASA की तरफ से आई बड़ी खबर- 'तो जल्द ही विक्रम लैंडर के बारे में...'

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की तरफ से जारी बयान के बाद एक बार फिर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की स्थिति को लेकर नई जानकारी सामने आने वाली है.

Chandrayaan-2 को लेकर NASA की तरफ से आई बड़ी खबर- 'तो जल्द ही विक्रम लैंडर के बारे में...'
चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को लेकर NASA की तरफ से आया बयान.
  • विक्रम लैंडर को लेकर आई नई खबर
  • NASA फिर लगाएगी लैंडर का पता
  • बहुत जल्द चलेगा लैंडर विक्रम का पता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की तरफ से जारी बयान के बाद एक बार फिर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की स्थिति को लेकर नई जानकारी सामने आने वाली है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने विक्रम के बारे में कोई सूचना देने की उम्मीद जताई है, क्योंकि उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (एलआरओ) उसी स्थान के ऊपर से गुजरेगा, जिस स्थान पर भारतीय लैंडर विक्रम (Vikram Lander) के गिरने की संभावना जताई गई है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) बहुत जल्द भारतीय मून लैंडर विक्रम (Lander Vikram) की स्थिति की जानकारी दे सकेगी.

Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर से संपर्क की खत्‍म हो रही उम्‍मीदों के बीच चंद्रयान-2 को लेकर आया इसरो प्रमुख का बड़ा बयान

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इससे पहले कहा था कि उसका एलआरओ 17 सितंबर को विक्रम की लैंडिंग साइट से गुजरा था और उस क्षेत्र की हाई-रिजोल्यूशन तस्वीरें पाई थीं. नासा ने कहा है कि लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर कैमरा (एलआरओसी) की टीम को हालांकि लैंडर की स्थिति या तस्वीर नहीं मिल सकी थी.

ISRO ने चंद्रयान-2 को लेकर किया यह Tweet, 'भारतीयों की आशाओं और सपनों से प्रेरित होकर...'  

नासा (NASA) ने कहा है, 'जब लैंडिंग क्षेत्र से हमारा ऑर्बिटर गुजरा तो वहां धुंधलका था और इसलिए छाया में अधिकांश भाग छिप गया. संभव है कि विक्रम लैंडर परछाई में छिपा हुआ है. एलआरओ जब अक्टूबर में वहां से गुजरेगा, तब वहां प्रकाश अनुकूल होगा और एक बार फिर लैंडर की स्थिति या तस्वीर लेने की कोशिश की जाएगी.'

VIDEO: Chandrayaan 2: ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com