विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2020

सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- धर्मनिरपेक्षता पर चिंताओं का समाधान नहीं हुआ तो BJP में बने रहने पर सोचूंगा

चंद्र बोस अक्सर पार्टी लाइन से हटकर कई मुद्दों पर अपनी असहमति दर्ज कराते रहे हैं.

Also Read in
सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- धर्मनिरपेक्षता पर चिंताओं का समाधान नहीं हुआ तो BJP में बने रहने पर सोचूंगा
पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र बोस
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र बोस ने गुरूवार को कहा कि वह नेताजी के राजनीतिक मार्ग पर नहीं चल पा रहे हैं और अगर धर्मनिरपेक्षता को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो वह पार्टी में बने रहने पर पुनर्विचार कर सकते हैं. बोस ने नागरिकता संशोधन कानून की प्रशंसा की लेकिन कहा कि कुछ बदलाव करने होंगे ताकि किसी भी पीड़ित को नागरिकता दी जा सके, चाहे वे किसी भी धर्म के हों. उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा के मंच का इस्तेमाल करके धर्मनिरपेक्षता और समावेश के सिद्धांतों को फैलाना चाहता हूं. जब मैंने जनवरी 2016 में भाजपा की सदस्यता ली थी तो मैंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कही थी. वे भी इस पर सहमत हुए थे.'' 

बोस ने कहा, ‘‘लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मैं नेताजी के सिद्धांतों का पालन नहीं कर पा रहा. अगर यह चलता रहा तो मुझे पार्टी में बने रहने पर सोचना होगा. लेकिन मैं नरेंद्र मोदीजी से बात किये बिना कोई फैसला नहीं लूंगा.'' 

BJP नेता और सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- मेरा PM के लिए संदेश, अगर आप नेताजी की उपेक्षा करते हैं तो...

बता दें चंद्र बोस अक्सर  पार्टी लाइन से हटकर कई मुद्दों पर अपनी असहमति दर्ज कराते रहे हैं.  इससे पहले चंद्र बोस ने मुसलमानों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के दायरे में लाने का आग्रह किया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को लोगों को डराकर लागू नहीं किया जा सकता है.

VIDEO: चंद्र कुमार बोस ने CAA पर पीएम और गृह मंत्री से की स्पष्टीकरण की अपील  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandra Bose, BJP, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com