विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों से लगातार मिल रही मामूली हिंसा एवं तनाव की खबरों के बीच अर्धसैनिक बलों की सहायता की पेशकश भी की है.

Also Read in
रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्र सरकार नेपश्चिम बंगाल में पिछले दो दिन में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई आगजनी और हिंसा की घटनाओं परप्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी और स्थिति से निपटने के लिए सहायता की पेशकश भी की है.

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को घटना एवं स्थितिको सामान्यबनाने के लिए उठाए गए कदमों और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भेजने को कहा है.

रामनवमी जुलूस : पश्चिमी बंगाल में फिर भड़की हिंसा, दो लोगों की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों से लगातार मिल रही मामूली हिंसा एवं तनाव की खबरों के बीच अर्धसैनिक बलों की सहायता की पेशकश भी की है.

गौरतलब है कि पुरूलिया, मुर्शीदाबाद, बर्धमान वेस्ट और रानीगंज सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर रामनवमी के जुलूस के दौरान रुक रुककर हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 10 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है.

VIDEO : रामनवमी के मौके पर इतनी हिंसा क्यों दिखी?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Violence During Ram Navami, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com