कोरोना संकट के दौरान गंगा नदी में डंप की गई बहती लाशों को लेकर उठा विवाद फिर गहरा गया है. सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन द्वारा पूछे गए सवाल पर कि कोविड-19 संकट के दौरान कितनी डेड बॉडी गंगा नदी में डंप की गई थीं, जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने राज्यसभा में दिए लिखित जवाब में कहा कि कोविड-19 से रिलेटेड डेड बॉडी जो गंगा नदी में डंप की गई, उसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में गंगा में बिना पहचान वाली डेड बॉडी के बहने की घटनाओं पर मीडिया में रिपोर्टिंग की गई. जल शक्ति मंत्रालय ने संबंधित राज्य सरकारों से गंगा में बह रही लाशों पर रिपोर्ट मांगी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उधर, जल शक्ति राज्य मंत्री के इस लिखित जवाब पर विवाद खड़ा हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने जल शक्ति राज्यमंत्री पर संसद में गलत तथ्य रखने का आरोप लगाया है. तृणमूल कांग्रेस सांसद शुभेंदु शेखर राय ने एनडीटीवी से कहा कि सरकार झूठ बोल रही है. सरकार तथ्य छुपा रही है. सारी दुनिया की मीडिया में तस्वीरें छपी थीं कि गंगा में कोविड-19 मौतों के बाद लाशें बह रही हैं. सरकार संसद को बताए कि कितनी लाशें गंगा में फेंकी गईं. यह लोकतंत्र के खिलाफ है, संसद का अपमान है.
वहीं आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा कि इससे ज्यादा असंवेदनशील और अशोभनीय जवाब सरकार का नहीं हो सकता. कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार बार-बार संसद में आंकड़े छुपा रही है. पिछले सत्र में केसी वेणुगोपाल ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा था कि सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है. इस मामले में केसी वेणुगोपाल राज्यसभा चेयरमैन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दे चुके हैं.
प्रयागराजः गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाहर आने लगे दफनाए गए शव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं