कोरोनावायरस और उससे फैली महामारी के दौर में मानसिक रोगियों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे कई मामले देखने में आए हैं, जब लॉकडाउन में अकेलेपन, आर्थिक असुरक्षा, नौकरियों के जाने की वजह से लोग डिप्रेशन में चले गए. पिछले कुछ महीनों में आत्महत्याओं के मामलों में भी इज़ाफ़ा देखा गया. ऐसे ही निराश लोगों की मदद के लिए सरकार ने एक पहल की है, और सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन 'किरण' (1800-599-0019) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये उद्घाटन किया.
यह भी पढ़ें: कोविड-19 महामारी के चलते आधे युवा अवसाद और चिंता का शिकार, ILO के सर्वे में आया सामने
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बताया गया है कि इस हेल्पलाइन के ज़रिये मरीज़ों की स्क्रीनिंग, इलाज और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी. यह व्यवस्था नि:शुल्क होगी, और इसका उद्देश्य तनाव, चिंता, अवसाद, पैनिक अटैक समेत सभी मानसिक परेशानियों से लोगों को बचाने का है. हेल्पलाइन देशभर में 13 भाषाओं में चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें: COVID-19 मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर डाल सकता है असर, डिप्रेशन और एंजाइटी का खतरा - स्टडी
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मानसिक स्वास्थ्य रोगियों को पुनर्वास संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर में NIMHR की स्थापना की भी जानकारी दी. इस मौके पर DEPWD सचिव शकुंतला डी. गामलिन ने कहा कि समाज को ऐसे लोगों को हीनभावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि इससे उबरने में उनका भरपूर साथ देना चाहिए.
Video: लॉकडाउन में अकेलापन, असुरक्षा और अवसाद बढ़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं