सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से CBI की टीम हरकत में आ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई के हेडक्वार्टर में SIT की मीटिंग शुरू हो चुकी है. जहां जांच को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इस पर रणनीति बनाई जा रही है, मीटिंग में SIT हेड मनोज शशिधर के अलावा बाकी अधिकारी भी मौजूद हैं. सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीबीआई को SC के आर्डर की कॉपी का इंतेजार, हालांकि आर्डर में जांच के साफ आदेश दिए गए हैं. पहले से तैयार SIT जिसमें सीबीआई के तीन सिनियर आईपीएस अधिकारी, ज्वाइंट डायरेक्टर (SIT Head) मनोज शशिधर, IPS गगनदीप गंभीर, एसपी नूपुर प्रसाद और एडिशनल एसपी अनिल यादव सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करेंगे.
CBI की जांच बिहार पुलिस की FIR पर आधारित होगी, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और साजिश रचने (IPC 341, 348, 380, 406, 420, 306/ 120B) का मुकदमा दर्ज किया गया था. सीबीआई की SIT जल्द मुंबई पुलिस को केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और दर्ज किए गए गवाहों के बयान की कॉपी लेने के लिए लेटर लिखेगी.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इन सबके के बाद सीबीआई की SIT ने मुंबई के बांद्रा में सुशांत के घर का मुआयना भी किया. सुशांत की मौते मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की टीम भी CBI के रडार पर है, क्योंकि सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया था कि सुशांत की मौत से पहले फरवरी में दी गयी शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया गया था. लिहाजा, मुंबई टीम से भी सीबीआई की SIT सवाल जवाब कर सकती है. उधर मुंबई ब्रांच में CBI के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटव हैं, ऐसे में SIT को वहां लॉजिस्टिक प्रोवाइड करने के इंतजाम भी किये जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं