विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

मद्रास हाईकोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की होगी सीबीआई जांच

जस्टिस वीके ताहिलरमानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीबीआई को जांच करने के लिए हरी झंडी दिखा दी

मद्रास हाईकोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की होगी सीबीआई जांच
जस्टिस वीके ताहिलरमानी (फाइल फोटो).
  • आईबी की रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी
  • जस्टिस ताहिरमानी ने चेन्नई में दो फ्लैट खरीदे
  • जस्टिस ताहिलरमानी का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर किया
नई दिल्ली:

मद्रास हाईकोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस वीके ताहिलरमानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीबीआई को जांच करने के लिए हरी झंडी दिखा दी. सीजेआई ने कहा है कि कानून के मुताबिक एजेंसी जांच आगे बढ़ा सकती है. आईबी की रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जस्टिस ताहिरमानी ने चेन्नई में दो फ्लैट खरीदे हैं और यह रुपये उनके व उनके परिजनों के अकाउंट में भेजे गए. ये भी आरोप हैं कि उन्होंने तमिलनाडु के एक मंत्री के कहने पर मूर्ति चोरी के मामले की सुनवाई कर रही हाई कोर्ट की बेंच को खत्म कर दिया था.

मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी ने राष्ट्रपति कोविंद को इस्तीफा भेजा

इससे पहले जस्टिस ताहिलरमानी के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने मंजूर किया था. केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 6 सितंबर से यह इस्तीफा मंजूर किया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justice Tahilramani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com