उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) जिले की पुलिस ने आप आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आप विधायक पर आरोप है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद वह गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले थे. उन्होंने पीड़ित के परिवार से यह मुलाकात संक्रमित पाए जाने के छठवें दिन की थी
हाथरस के चंदपा थाने में एमएलए के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. दरअसल, आप विधायक ने 29 सितंबर को स्वयं ट्वीट कर बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने लिखा था कि हल्का बुखार आने के बाद उन्हें कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने होम आइसोलेशन में ही रहने की बात भी कही थी. साथ ही पिछले कुछ दिनों के भीतर उनसे मुलाकात करने वालों से भी कोरोना टेस्ट करने की सलाह भी दी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि वह चार अक्टूबर को विधायक ने एक वीडियो डाल कर ट्वीट किया था कि वो हाथरस में पीड़ित परिवार से मिले हैं. हाथरस पुलिस-प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पीड़िता के पूरे गांव का मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया था. पिछले कुछ दिनों में गांव में लगातार नेताओं, सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के कारण एहतियातन यह कदम उठाया गया है. कुछ सुरक्षाकर्मी पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं